Oil Free Recipes | लो कैलोरी गोभी पराठा
ND |
सामग्री :
250 ग्राम आटा, 50 ग्राम कद्दूकस पत्ता गोभी, 1 कटी हरी मिर्च, 5 ग्राम कटा लहसुन, एक चम्मच धनिया पावडर, आधा चम्मच गरम मसाला, 5 ग्राम अमचूर, दो ग्राम अजवायन, स्वादानुसार नमक।
विधि :
आटे में नमक, कद्दूकस गोभी, लहसुन, धनिया, हरी मिर्च, अमचूर, अजवायन व गरम मसाला डालकर मुलायम गूँथ लें और आधे घंटे के लिए एक तरफ रख दें।
अब आटे की मध्यम आकार की लोई बनाकर उसका पराठे बेल लें। तवे पर धीमी आँच पर दोनों तरफ से सेंक लें। चाहे तो हल्का-सा तेल या घी चुपड़ कर सर्व करें।

