मूली के लच्छे
|
सामग्री :
4 मूली (बड़ी साइज की), 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच हरा धनिया पत्ती, 1/2 नींबू का रस, 1/2 चम्मच नमक।
विधि :
मूली (छीलकर, कसकर), नमक मिलाकर रख लें। जब पानी छूट जाए तो हल्के हाथ से निचोड़ लें।
हरी मिर्च (बारीक काटकर), हरा धनिया (काटकर), मूली में मिला दें। नींबू का रस भी मिला दें।
