भुट्टे के बर्गर
|
विधि :
तेल गर्म करें। जीरा डालें व कद्दूकस किया हुआ भुट्टा डालें। नमक, मिर्च, हल्दी, पिसा धनिया मिलाकर सेंकें व गैस बंद कर दें।
गोल पाव बीच में से दो हिस्से करें, परंतु अलग-अलग नहीं करें। नीचे से जुड़ा रहने दें। बीच में भुट्टे का तैयार मसाला भरें। नॉनस्टिक तवे पर तेल लगाकर दबा-दबाकर हल्का गुलाबी होने तक सेंकें। प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंव, हरी चटनी व इमली की चटनी से सजाकर परोसें।

