1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. लो कैलोरी फूड

गाजर-‍मिल्क सूप

लो कैलोरी फूड
ND

सामग्री :
3 कप बारीक कटी गाजर, 5 चम्‍मच दूध, 2 टमाटर, आधा चम्‍मच गरम मसाला, 2 चम्‍मच कटी हुई लहसुन, एक चुटकी काली मि‍र्च पावडर, आधा चम्‍मच मक्खन, स्‍वाद अनुसार नमक।

वि‍धि ‍:
गाजर और टमाटर को अलग-अलग को पका लें। टमाटर के छि‍लके और बीज नि‍काल दें। अब टमाटर, गाजर और लहसुन को पीस ले।
एक बर्तन में मक्खन को पि‍घला लें और उसमें बनाया गया मि‍श्रण डाल दें।

अब इसे थोड़ी देर के लि‍ए पकने रख दें। दूध डालकर थोड़ी देर और पकाएँ। अब इसे आँच से उतार लें और काली मि‍र्च, गरम मसाला और नमक डालें। गरम गरम परोसें।