फनी होली टिप्स आपके लिए
प्यार और मस्ती का रंग इस होली पर
इस होली पर आपने क्या प्लान किया है? रंगों के अलावा फन, धमाल और शरारत का फेस्टिवल है होली। आइए हम आपको बताते हैं कि अपने दोस्तों के साथ या अपने पार्टनर के साथ कैसे रोमांटिक अंदाज में मनाएँ होली का महकता मस्ती भरा पर्व। इन्विटेशन अपने फ्रेंड्स और पार्टनर को फनी अंदाज में इन्विटेशन भेजिए। चाहें तो खास रंगों में डूबे कार्ड्स बना सकते हैं या पंख लगी टोपियों पर छोटा-सा इन्विटेशन कार्ड लगाकर भेज सकते हैं। आपकी इस स्टाइल पर उनका 'होली मूड' चुटकियों में बन जाएगा। रंगों की फुहार रंग खेलने के लिए ओपन स्पेस होना जरूरी है। यह लॉन हो सकता है या घर के बाहर बगीचे में, पोर्च में या छत पर इस प्रोग्राम को रखा जा सकता है। सेफ्टी का ध्यान रखें, कहीं होली की मस्ती में कोई हादसा न हो जाए। सीटिंग अरेंजमेंट कुछ टेबल लगाएँ जिनमें खाने-पीने के लिए खास चीजें रखी हों। एक टेबल को खास होली के लिए सजाएँ। इस पर एक पुराना रंगीन टेबल कवर बिछाएँ। प्लास्टिक के कंटेनर्स में रंग रखें। एक बाऊल में गुब्बारे रखें। पिचकारियों को टेबल पर सजाएँ। कुर्सियों के पिछले हिस्से को पुरानी शर्ट्स या टी-शर्ट्स पहना दें। इन पर फैब्रिक कलर से हाथों के निशान लगा दें। इससे कुर्सियों की सुरक्षा होगी और लुक भी होली का मिल जाएगा।पानी की बौछार सेव वॉटर डियर। पानी के मिस यूज से बचें। टंकी में रंग घोलने या पाइप से पानी फेंकने से बहुत मात्रा में पानी वेस्ट हो जाता है। रंग खेलने, मुँह-हाथ धोने के लिए पानी के टब तीन-चार कोनों में रख दें। पीने के पानी की व्यवस्था बिलकुल अलग ही रखें।यूँ उड़ाएँ गुलाल होली की जान है रंग और गुलाल। अच्छी क्वॉलिटी के तीन-चार रंग और गुलाल ले आएँ। रंगों में वैरायटी जरूर रखें, जैसे सुर्ख गुलाबी, चटकीला पीला और गहरा हरा। केमिकल रंगों के बजाय हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें।चटखारा-खाना-खजाना खाने की व्यवस्था रंग खेलने वाली जगह पर न हो। ऐसी चीजें रखें जो चम्मच, काँटे या टूथपिक से खाई जा सकें। ठंडाई होली का मुख्य आकर्षण है। इसके लिए डिस्पोजेबल गिलास का उपयोग सबसे अच्छा है। म्यूजिकल रंग बरसे पार्टी कोई भी हो बिना संगीत के अधूरी है। इस अवसर पर ज्यादातर लोगों की पसंद होती है लोकप्रिय हिन्दी फिल्मी गीत, जो होली पर आधारित हों। युवाओं की पार्टी में डीजे का चलन भी कॉमन हो चला है। यदि ट्रेडिशनल होना चाहें तो ढोलक-मंजीरे वाले लोकल ग्रुप को बुला सकते हैं।बुरा न मानो पूरा आयोजन डीग्निटी के दायरे में हो। गेस्ट यदि आबजेक्शनेबल हरकत करें तो होस्ट का फर्ज बनता है कि सौम्य लेकिन मजबूत शब्दों में उन्हें रोकें। मेहमानों से कहें कि वे कम से कम एक ड्रेस (कुर्ती, शर्ट या टॉप) व्हाइट कलर का पहनें। इसी रंग पर तो होली के रंग खिलते हैं।होली खेलने के लिए कम्फर्टेबल ड्रेस का सिलेक्शन करें। पेपर प्लेट्स, पेपर, नैपकिंस, चम्मच, गिलास का अच्छा स्टॉक रखें।हाथ धोने के लिए साबुन, पानी और तौलिया अलग रखें। इट्स फन टाइम अंताक्षरी को दिलचस्प बनाने के लिए ऐसा करें- कोई वस्तु दिखाएँ और उससे संबंधित गाना गाने को कहें जैसे चुनरी या फूल।बचपन के खेलों का आनंद उठाएँ जैसे नीबू रेस, बोरा रेस, सितौलिया वगैरह। एक बोरे में दो लोगों को साथ दौड़ने के लिए कहकर कॉम्पिटिशन में नया एक्सपिरिमेंट किया जा सकता है।पासिंग द पार्सल खेल सकते हैं जिनमें मजेदार चिट्स बनाएँ। गप्प मारने या चुटकुलों के साथ ठहाकों का दौर होली के अवसर के लिए बिलकुल फिट रहेगा।इस मौके पर किसी भी बहाने से अपने दिल में रहने वाले उस खास को जरूर बुलाएँ। इस दिन आपको उनका और उनको आपका एक अलग और अनूठा रूप नजर आएगा। इस दिन आप उन्हें जी भर कर निहार सकते हैं कोई कुछ नहीं कह सकता। यहाँ तक कि फेस्टिवल के बहाने आप मीठी छेड़खानी का मजा भी ले सकते हैं।