थोड़ा रोमांटिक हो जाएँ
|
उसे साथ लेकर पिकनिक पर जाएँ। यह छोटी-सी चीज आपके साथी को ढेर सारी खुशियाँ देगी। अगर आप उसके साथ किसी रेस्टोरेंट में गए हैं तो पैसे पर कोई चर्चा न करें, यह आपके साथी को बुरा लग सकता है। यह जरूरी नहीं कि आप ही हमेशा बिल दें, लेकिन देने का आग्रह जरूर करें। तारों भरी रात में उसके साथ घूमने जाएँ और इस दौरान उसकी बातों को ध्यान से सुनें। यह काफी रोमांटिक क्षण होता है।
छोटी-छोटी चीजों से उसे सरप्राइज दें। छोटी-छोटी कैण्डी उसे काफी खुशी दे सकती है। रात को सोने से पहले उसे कहकर जाएँ कि आप सारी रात उसके ही बारे में सोचते रहेंगे। उससे कहें कि उसकी आवाज सुने बिना आपको नींद नहीं आएगी।
| |
रिश्तों को मजबूत करने के लिए संवाद सबसे मुख्य है। कभी भी उससे कोई बात झूठ न कहें। यह आपको मुसीबत में डाल सकता है। अगर कहीं आपका झूठ पकड़ा गया तो फिर से वह विश्वास पाना असंभव हो जाता है।
यह सच है कि आपका साथ ही आपके साथी की सबसे बड़ी खुशी होती है। अगर वह आपसे सचमुच प्यार करती है तो आपकी उपस्थिति से बढ़कर और कोई खुशी उनके लिए नहीं हो सकती। तब वहाँ पैसे की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

