1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. साधु यादव ने नामांकन भरा

Sadhu Yadav filled Nomination | साधु यादव ने नामांकन भरा

साधु यादव
राजद सुप्रीमो लालूप्रसाद के साले अनिरुद्धप्रसाद उर्फ साधु यादव ने शनिवार को कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर पश्चिम चंपारण संसदीय सीट से अपना पर्चा भरा। साधु यादव ने राजद से टिकट नहीं मिलने के कारण हाल ही में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

पश्चिमी चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में आज साधु यादव ने जिलाधिकारी सहनिर्वाचन पदाधिकारी दिलीपकुमार के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया।

साधु गोपालगंज संसदीय क्षेत्र से राजद के निवर्तमान सांसद हैं। नए परिसीमन में गोपालगंज को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद उनके लिए इस बार अपना संसदीय क्षेत्र बदलना जरूरी हो गया था और े पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाह रहे थे।

सीटों के बँटबारे को लेकर राजद और रामविलास पासवान की लोजपा के बीच हुए समझौते में पश्चिमी चंपारण सीट लोजपा के खाते में चली गई, जिससे नाराज होकर साधु ने अपने जीजा से बगावत का बिगुल फूँक दिया और कांग्रेस का दामन थाम लिया।

सीट समझौते में दरकिनार किए जाने से नाराज कांग्रेस ने भी साधु को गले लगाने में जरा भी देर नहीं की और उन्हें पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बना दिया।

लोजपा ने पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र से फिल्म निर्माता प्रकाश झा को अपना उम्मीदवार बनाया है। पासवान द्वारा प्रकाश झा को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर साधु ने आरोप लगाया कि उन्होंने ऐसा अपने पुत्र चिराग को बॉलीवुड में उतारने के उद्देश्य से किया है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें