• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Cuttack Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 मई 2019 (22:05 IST)

कटक लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

कटक लोकसभा चुनाव 2019
[$--lok#2019#state#odisha--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : भर्तृहरि महताब (बीजद), प्रकाश मिश्रा (भाजपा)
बीजद ने कटक से एक बार फिर मौजूदा सांसद भर्तृहरि महताब को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने ओडिशा के पूर्व डीजी पुलिस जनरल प्रकाश मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पंचानन कानूंगाव को टिकट दिया है। लेकिन इस बार इस सीट पर भाजपा-बीजद के बीच कांटे की टक्कर है।
[$--lok#2019#constituency#odisha--$]
परिचय : यह ओडिशा का एक प्राचीन नगर है, जो सिल्‍वर सिटी के नाम से भी जाना जाता है। इसका इतिहास एक हजार वर्ष से भी ज्‍यादा पुराना है। केशरी वंश के समय यहां बने सैनिक शिविर कटक के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया। करीब नौ शताब्दियों तक कटक ओड़िशा की राजधानी रहा और आज यहां की व्‍यावयायिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। प्राचीन काल में इसे पद्मावती के नाम से भी जाना जाता था। 
 
जनसंख्‍या : वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक कटक शहर की जनसंख्‍या करीब 6.06 लाख है।
 
अर्थव्यवस्था : यह आर्थिक व्यवस्था का केंद्र रहा है। यह अपने सुंदर हस्तशिल्प के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के पिपली गांव में विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां देखी जा सकती हैं। ताराकाशी यहां का प्रसिद्ध हस्तशिल्प है।
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर महानदी और उसकी सहायक नदी काठजोड़ी के मिलन स्थल पर बना है। यह राजधानी भुवनेश्‍वर से 28 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : बीजू जनता दल के भर्तृहरि महताब यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में यहां से विजयी हुए हैं। यहां का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंचलिंगेश्वर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है।
 
ओडिशा के बारे में : ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटें हैं। पिछले चुनाव नवीन पटनायक के नेतृत्व वाले बीजू जनता दल (बीजद) ने एक तरफा जीत हासिल करते हुए 20 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा के खाते में एक सीट आई थी। इस बार भी मुख्‍य मुकाबला बीजद और भाजपा के बीच ही है। राज्य में इस बार सबसे बड़ा मुकाबला पुरी सीट पर है, जहां बीजद के वर्तमान सांसद पिनाकी मिश्र को भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा टक्कर दे रहे हैं।