रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Haryana Minister and Independent MLA Ranjit Singh Chautala joins BJP
Written By
Last Modified: चंडीगढ़ , रविवार, 24 मार्च 2024 (22:31 IST)

हरियाणा के मंत्री और निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला भाजपा में शामिल हुए

Lok Sabha Elections 2024
हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गये। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि चौटाला हरियाणा के सिरसा में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने चौटाला का पार्टी में स्वागत किया। तावड़े ने राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से कहा कि जैसे नवीन जिंदल यहां (दिल्ली में) (भाजपा) में शामिल हो गए हैं, इसी तरह हरियाणा सरकार में मंत्री एवं निर्दलीय विधायक रणजीत चौटाला जी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम इन दो नए सदस्यों का भाजपा में स्वागत करते हैं।  भाषा
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Elections 2024 : UP में BJP ने 9 लोकसभा सीटों पर नए चेहरों पर लगाया दांव