शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. BJP releases 5th list of candidates for Lok Sabha elections 2024
Last Updated :नई दिल्ली , रविवार, 24 मार्च 2024 (22:00 IST)

BJP Candidate 5th List : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, मंडी से कंगना रनौत, मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट

जितिन प्रसाद पीलीभीत से उम्मीदवार

BJP Candidate 5th List : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट, मंडी से कंगना रनौत, मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट - BJP releases 5th list of candidates for Lok Sabha elections 2024
BJP releases 5th  list of candidates for Lok Sabha elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की। 17 राज्यों के 111 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इसमें मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है, वहीं जितिन प्रसाद को पीलीभीत से मैदान में उतारा गया है। मंडी से कंगना रनौत को टिकट दिया गया है। 

मेरठ से अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया गया है। पुरी से संबित पात्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस की एक और लिस्ट, 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, जयपुर सीट पर उम्मीदवार बदला