• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. bhojpuri singer pawansingh refused to contest election, big jolt to bjp in asansol
Last Updated : रविवार, 3 मार्च 2024 (13:46 IST)

बंगाल के आसनसोल में भाजपा को झटका, भोजपुरी गायक पवन सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव

pawan singh
Pawan singh news in hindi : लोकसभा चुनाव में भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा जब भोजपुरी गायक पवन सिंह ने बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। आसनसोल सीट फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के पास है। शत्रुघ्न सिन्हा यहां से सांसद है।
पवन सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण से आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। 
 
इससे पहले जब बीजेपी ने आसनसोल सीट के लिए शनिवार को पवन सिंह के नाम का ऐलान किया तो उन्होंने तुरंत पोस्ट करते हुए बीजेपी आलाकमान को धन्यवाद दिया था।
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने शनिवार को 195 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी के नाम का एलान किया था। पवन सिंह को आसनसोल से टिकट दिया गया था। 
कौन हैं पवन सिंह : बिहार के जोकहरी में जन्में पवन सिंह एक भारतीय भोजपुरी भाषा के गायक और फिल्म अभिनेता हैं। पवन सिंह ने अब तक 100 से ज्यादा भोजपुरी एल्बम में अभिनय के साथ साथ गाना गा चुके हैं। वे भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार हैं। हाल ही में उन्होंने एक करोड़ में क्रैक फायटर नामक फिल्म साइन की थी। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने 2014 में भगवा माला पहनाकर पवन सिंह को भाजपा में शामिल किया था। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
भाजपा सांसद हर्षवर्धन का राजनीति से संन्यास, चांदनी चौक से नहीं मिला टिकट