1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Shami may miss 1st test vs england in feb

अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद शमी का पहला टेस्ट खेलना भी संदिग्ध

तेज गेंदबाज
मेलबर्न:भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध है क्योंकि कलाई के फ्रेक्चर के बाद उन्हें छह सप्ताह के आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है।
 
शमी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड में पहले टेस्ट के दौरान गेंदबाजी वाले हाथ में फ्रेक्चर हुआ था । उन्हें दूसरी पारी में पैट कमिंस की गेंद कोहनी में लगी थी ।
 
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ उनका पहले टेस्ट में खेल पाना संभव नहीं है । रिहैबिलिटेशन में छह सप्ताह लगेंगे । प्लास्टर हटने के बाद वह बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैब में भाग लेंगे ।’’
 
आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट से बाहर हुए शमी मंगलवार को भारत रवाना हो गए ।भारतीय टीम पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलेगी ।(भाषा)
अगला लेख
सिंधू को बढ़ती यात्रा पाबंदियों के बावजूद ब्रिटेन से थाईलैंड की यात्रा करने की उम्मीद