प्रेस कॉंफ्रेस में आगा जी की किरकिरी, खुद छोड़ेगें या निकाले जाएंगे (Video)
पाकिस्तान ने अपने आखिरी सुपर आठ चरण के मैच में सह मेजबान और पहले ही बाहर हो चुकी श्रीलंका को पांच रन के मामूली अंतर से हराया। लेकिन यह जीत उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए काफी नहीं थी।पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की टी20 विश्व कप में अंतिम मैच के बाद हुई प्रेस कॉंफ्रेस में किरकिरी हो गई जब पत्रकार ने पूछा कि वह खुद टी-20 टीम और कप्तानी छोड़ेगें या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन्हें निकालेगा।
इसका जवाब सलमान आगा ने हंसते हुए दिया कि 3-4 दिन के बाद सबको पता चल जाएगा।इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आगा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, अगर आप पूरा टूर्नामेंट देखें तो हमने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है। 20 ओवर के मैच में हमने 18 ओवर बहुत अच्छे से खेले और दूसरी टीम को दो ओवर अच्छे से खेलने दिए गए। लेकिन आखिरी तीन ओवर में रणनीति पर अच्छी तरह अमल नहीं किया।
उन्होंने कहा, हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेंगे। क्यों नहीं? क्योंकि हम टीम चुनने में शामिल थे और खिलाड़ियों के लिए हम जिम्मेदार थे। मैं जिम्मेदारी लूंगा और मुझे यकीन है कि कोच भी लेंगे।
उन्होंने कहा कि दबाव की स्थितियों में फैसले लेना पाकिस्तान के लिए एक बड़ी समस्या थी जिसे आईसीसी टूर्नामेंट में बेहतर नतीजों के लिए सुलझाना होगा।
आगा ने कहा, और यही बात मैंने उनसे कही, जब हम दबाव में हों तो हमें बेहतर फैसले लेने होंगे। क्योंकि असल में आप दबाव में गलतियां करते हैं। और आईसीसी टूर्नामेंट में, दबाव ज्यादा होता है क्योंकि आप दुनिया की सबसे अच्छी टीमों के खिलाफ खेल रहे होते हैं।
उन्होंने कहा, हर मैच जरूरी होता है क्योंकि अगर आप एक मैच हार जाते हैं तो ऐसा लगता है कि आप टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि जब आप दबाव में होते हैं तो आपको अच्छे फैसले लेने होते हैं।
आगा को लगता है कि पाकिस्तान के लिए समय की जरूरत है कि वे दबाव की स्थितियों में अपने खेल में सुधार करें।उन्होंने कहा, हम पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचे। इसलिए हमें दबाव में अपना खेल बेहतर करना होगा। और जब दबाव बढ़ता है तो अपने फैसले लेने के तरीके को कैसे बेहतर बनाया जाए। मुझे लगता है कि अभी यह ज्यादा मायने रखता है।
आगा ने कहा, क्योंकि जब भी दबाव होता है, मुझे लगता है कि हमारी फैसले लेने की क्षमता उतनी अच्छी नहीं होती जितनी होनी चाहिए। जब आप विश्व कप या आईसीसी टूर्नामेंट में आते हैं तो हमेशा दबाव होता है। अगर उस दबाव में आपकी फैसले लेने की क्षमता अच्छी नहीं है, तो नतीजा ऐसा होगा।
आगा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, अगर आप पूरा टूर्नामेंट देखें तो हमने उम्मीद से कम प्रदर्शन किया है। 20 ओवर के मैच में हमने 18 ओवर बहुत अच्छे से खेले और दूसरी टीम को दो ओवर अच्छे से खेलने दिए गए। लेकिन आखिरी तीन ओवर में रणनीति पर अच्छी तरह अमल नहीं किया।
उन्होंने कहा, हमने पहले इससे भी बेहतर गेंदबाजी की है। हमारी गेंदबाजी इकाई काफी बेहतर है। लेकिन हम ठीक से कार्यान्वयन करने में चूक गए। पाकिस्तानी के कप्तान ने खराब प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी ली।Pakistan's journalists got no chills
— Rajiv (@Rajiv1841) March 1, 2026
"You gonna leave captaincy by yourself or you will be kicked out by PCB." pic.twitter.com/KGSXnVIgue