T20I World Cup से बाहर बैठे मोहम्मद रिजवान ने कहा इस्लाम पहले क्रिकेट बाद में (Video)
टी-20 विश्वकप से बाहर चल रहे पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के एक बयान ने सनसनी मचा दी है। उन्होंने कहा है कि मुसलमान खिलाफत के लिए पैदा हुआ है ना कि किसी की गुलामी के लिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पहले एक व्यक्ति मुसलमान है फिर उसका पेशा है।
यह बात उन्होंने बैतुसल्लम ओलंपियाड 2025 के समापन समारोह में कही। रिजवान ने दिसंबर 2024 में अपना पिछला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला और उसके बाद एशिया कप के लिए मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं दी गयी थी।

पूर्व कप्तान इंजमाम के भतीजे इमाम उल हक ने पिछले साल एक वीडियो में कहा था कि रिजवान सबसे पहले नमाज के लिए कमरा खोजते हैं, चादरें बिछाते हैं, खिलाड़ियों को इकठ्ठा करते हैं, किसी गैर मुस्लिम का आना बंद करते हैं, Whatsapp पर ग्रुप बनाना और सभी को टाइमिंग भेजना, यह सभी काम वे करते हैं।CONTROVERSIAL STATEMENT BY RIZWAN
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) February 18, 2026
Rizwan said - "We are here for a mission; Religion first, profession later. Muslims are brought into this world for leadership, not for servitude."
What's your take pic.twitter.com/6h60S7hmCP