1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Kusal Mendis, Niroshan Dickwella and Danushka Gunathilaka have been handed a 1-year ban for breaching bio-bubble

बायो बबल तोड़ना श्रीलंकाई खिलाड़ियों को पड़ा भारी, बोर्ड ने लगाया 1 साल का बैन

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी धनुष्का गुणातिलका, कुसल मेंडिस और निरोशन डिकवेला को बायो बबल का उल्लंघन करते हुए इंग्लैंड की सड़कों पर सिगरेट पीते हुए देखा गया था। जिस पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अब एक बड़ा फैसला लेते हुए इन तीनों खिलाड़ियों पर एक साल बैन लगा दिया है।

जी हां, अब अगले एक साल तक यह तीनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। जो श्रीलंका क्रिकेट के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है।

गुणातिलका, मेंडिस और डिकवेला को रविवार रात इंग्लैंड के खिलाफ हुए अंतिम टी20 मैच के बाद डरहम की सड़कों पर इन खिलाड़ियों को घूमते देखा गया। इस दौरान उनके हाथ में एक सिगरेट भी थी। इन सभी को न सिर्फ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते देखा गया, बल्कि इन्होने बायो बबल नियम का भी उल्लंघन किया। जिसकी वीडियो भी काफी वायरल हुई थी।

 
वीडियो सामने आने के बाद श्रीलंका बोर्ड ने इन सभी को दौरा बीच में छोड़कर श्रीलंका वापस आने के लिए बोल दिया था। जानकारी के लिए बता दें कि, बोर्ड ने एक साल के बैन के साथ-साथ खिलाड़ियों पर बड़ा जुर्माना भी लगाया है। हालांकि, जुर्माने की राशी अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

धनुष्का गुणातिलका, कुसल मेंडिस और निरोशन डिकवेला तीनों ही खिलाड़ियों को श्रीलंका के भविष्य के रूप में देखा जाता है। इन सभी खिलाड़ियों ने समय-समय पर अपनी टीम के लिए मैच जीताऊ प्रदर्शन भी किया है।

खिलाड़ियों पर लगाए गए बैन का मतलब साफ है कि अब वह भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में भी खेलते नजर नहीं आएंगे। यह तीनों खिलाड़ी फिलहाल श्रीलंका में क्वारंटीन में हैं और वहां से बाहर आने के बाद उनपर जांच शुरू होगी।
अगला लेख
ICC रैंकिंग: फिर से टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज बने केन विलियमसन, इस स्थान पर हैं कोहली