सम्बंधित जानकारी
- करियर शुरु होने से पहले ही राहुल द्रविड़ के बेटे को फिटनेस ने डेब्यू से रोका
- बाबर और कोहली की तुलना बेबुनियाद, पाकिस्तान दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
- भारत ने तोड़ा खुद का ही रिकॉर्ड, बांग्लादेशी खिलाड़ियों को सांस लेने तक का न दिया मौका
- IPL New Rules : कितने खिलाड़ी को कर सकेंगे इस बार Retain, नियमों में क्या हुए बदलाव, जानें सभी कुछ
- IPL से नाम वापस लेने पर विदेशी खिलाड़ियों को मिलेगी यह सजा
कोहली के नाम एक और रिकॉर्ड, 27,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने
India vs Bangladesh 2nd Test Virat Kohli Milestone : भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए।
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) September 30, 2024
King Kohli becomes the fastest player to score 27000 runs in International cricket pic.twitter.com/0RppecFyL9
इस टेस्ट मैच के शुरुआती तीन दिनों में बारिश से लगभग आठ सत्र का खेल प्रभावित होने के बाद भारतीय टीम ने चौथे दिन अपनी पहली पारी में आक्रामक बल्लेबाजी की जिसमें कोहली ने 35 गेंद में 47 रन का योगदान दिया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर वह 27,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बाद वह दूसरे भारतीय बल्लेबाज है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 34,357 रन बनाए हैं।
इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगकारा (28,016) और तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (27,483) है।
Fastest to 27000 runs in Intl Cricket
(@Shebas_10dulkar) September 30, 2024
594 Inngs -
623 Inngs - Sachin Tendulkar
648 Inngs - Kumar Sangakkara
650 Inngs - Ricky Ponting#INDvBAN pic.twitter.com/oxw1CLSx4v
कोहली के नाम टेस्ट में 8,870 से अधिक रन है जबकि उन्होंने 295 वनडे में 13,906 और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4,188 रन बनाए है। उन्होंने इस साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप को अलविदा कह दिया था।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने एक्स पर लिखा, विराट कोहली के शानदार करियर में एक और बड़ा मील का पत्थर, उन्होंने 27,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। आपका जुनून, निरंतरता और उत्कृष्टता हासिल करने की भूख क्रिकेट जगत के लिए प्रेरणादायक है। बधाई हो कोहली आपकी यह यात्रा लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
Another towering milestone in the illustrious career of Virat Kohli as he crosses 27,000 international runs! Your passion, consistency, and hunger to excel are inspiring to the cricketing world. Congratulations @imVkohli, the journey continues to inspire millions!
— Jay Shah (@JayShah) September 30, 2024
तेंदुलकर ने भारत के लिए अपने 24 साल के करियर में 200 टेस्ट में 15,921, जबकि 463 एकदिवसीय में 18,426 रन बनाये हैं। उन्होंने एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय में 10 रन बनाए हैं। (भाषा)
