1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Jasprit Bumrah released from Indian Test squad KL Rahul ruled out IND vs ENG 4th Test

चौथे टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल, मुकेश कुमार की हुई वापसी

IND vs ENG 4th Test : Jasprit Bumrah को उनके कार्यभार प्रबंधन के तहत टीम से रिलीज किया गया

Jasprit Bumrah released from Indian Test squad KL Rahul ruled out IND vs ENG 4th Test Match hindi news
Jasprit Bumrah released from Indian Test squad IND vs ENG 4th Test Match : तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को मंगलवार को भारतीय टेस्ट टीम से ‘ रिलीज (विश्राम के लिए टीम बाहर करना) ’ कर दिया गया, जबकि सीनियर बल्लेबाज लोकेश राहुल (KL Rahul) शुक्रवार से रांची में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे मैच के लिए पूर्ण फिटनेस हासिल करने में नाकाम रहे।
 
बुमराह को उनके कार्यभार प्रबंधन के तहत टीम से रिलीज किया गया है। वह तीन मैचों में 17 विकेट के साथ Test Series में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में अपने दम पर भारत को जीत दिलाई थी।

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
अगर Gautam Gambhir से मेरी लड़ाई......Manoj Tiwary ने KKR के पूर्व कप्तान को लेकर किया बड़ा खुलासा