1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India goes down against Srilanka in high octane super over

INDAvsSLA में ड्रामा, सुपर ओवर, लड़ाई लेकिन भारत श्रीलंका से हारा (Video)

India
INDAvsSLA श्रीलंका में चल रहे त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत ए को श्रीलंका ए से एक अहम मैच सुपर ओवर में गंवाना पड़ा। सुपर ओवर में भारत ए की ओर से अरशद खान ने 17 रन दिए  वहीं भारत इसके जवाब में सिर्फ 9 रन ही बना पाया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ कहा सुनी और झड़प भी हुई।
लेकिन मैच में नाटकीय मोड़ तब आया जब भारत के 265 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 265 रन ही बना पाई। सुपर ओवर के लिए तिलक वर्मा और अंपायर में काफी देर तक बहस हुई। सुपर ओवर देर से शुरु हुआ। वहीं जब श्रीलंका की पारी की आखिरी गेंद थी तो नो बॉल देने में भी देर हुई जिससे डगआउट में जा चुके तिलक फिर से अंपायर से भिड़ गए।

भारत ने इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सूर्यांश शेगड़े और विपराज निगम के अर्धशतकों की बतौलत 265 रनों तक पहुंचा। वहीं श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने 91 रनों की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को विपराज निगम के पिच पर खतरनाक इलाके पर चलने के कारण 10 रन मुफ्त में मिले और उनकी पारी 10 रन बिना नुकसान से शुरु हुई। पहले 12 ओवरों में 100 रन बनाने वाली श्रीलंका आसानी से इस मुकाबले को एकतरफा जीतने की ओर चल पड़ी थी लेकिन भारतीय स्पिनर्स और गैर जिम्मेदार शॉट्स के कारण श्रीलंका के स्कोर की बराबरी अंतिम गेंद पर कर पाई।

 श्रीलंका ए की तरफ से सदीरा समराविक्रमा ने सात चौकों की मदद से 93 रन की शानदार पारी खेली और आखिरी ओवर में दूसरी गेंद पर आउट हुए। तब टीम का स्कोर 261 रन था। श्रीलंका पारी 265 रन पर सिमटी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
अमेरिका से वापस भेजे गए अफ्रीकी रेफरी अब्दुलकादिर को मिलेगी पूरी पगार