1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Graeme Smith says its too early to add Impact Player rule in SA20

क्या IPL के बाद SA20 में भी होगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू? ग्रीम स्मिथ ने बताया

Impact Player rule in SA20
Impact Player rule in SA20 : एसए20 लीग कमिश्नर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) का कहना है कि यह टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम जैसी नई चीजों के प्रयोग के लिए खुला है लेकिन फिलहाल वह खेल प्रेमियों के लिए इसे सरल रखने पर ध्यान लगाए हैं।

आईपीएल का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम टीमों को मैच के किसी भी समय अपनी पसंद के एक खिलाड़ी को बदलने की अनुमति देता है। इसे पिछले सत्र में आईपीएल में शुरू किया गया था जिस पर राय विभाजित थी कि क्या यह हरफनमौला खिलाड़ियों की भूमिका को कम कर रहा है क्योंकि टीमें ज्यादातर मौकों पर बड़े हिट लगाने वाले खिलाड़ियों को चुनती हैं।
 
स्मिथ ने कहा कि एसए20 अभी के लिए सरल और पारंपरिक क्रिकेट पर डटे रहने का इरादा रखता है।
 
अगले साल जनवरी-फरवरी में होने वाले एसए20 के तीसरे सत्र से पहले स्मिथ ने पीटीआई से कहा, ‘‘आईपीएल और इसके इम्पैक्ट प्लेयर नियम की तुलना में हम कम प्रयोग कर रहे हैं। हम टूर्नामेंट को मजबूत बनाये रखते हुए यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग इसके क्रिकेट पहलू को समझें।’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि अच्छा क्रिकेट खेला जाए और प्रशंसक इसका जितना हो सके उतना आनंद लें। हमने वैश्विक स्तर पर नियमों के अनुसार इसे सरल रखने की कोशिश की है। ’’
 
उन्होंने कहा कि एसए20 में इस तरह का बदलाव लाना अभी जल्दबाजी होगी। (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
पाक में कमाल करने वाला यह बांग्लादेशी पेसर भारत में दोहराना चाहता है प्रदर्शन (Video)