7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर 7वीं बार T-20I विश्व चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया
AUSvsENG ऑस्ट्रेलिया ने अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को रविवार को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से हराकर सातवीं बार महिला टी 20 चैम्पियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।इंग्लैंड ने नैटली सिवर-ब्रंट (नाबाद 58) के शानदार अर्धशतक और उनकी फ़्रेया केंप (नाबाद 44) के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 गेंदों में 80 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत चार विकेट पर 150 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी (64) के बेहतरीन अर्धशतक से 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड ने पांच वाइड रन दिए और ऑस्ट्रेलिया चैम्पियन बन गया। ऑस्ट्रेलिया इससे पहले 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 में चैम्पियन रहा था।
बेथ मूनी ने फ़ीबी लिचफ़ील्ड (48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की मैच विजयी साझेदारी की। बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर 64 रन की अपनी पारी में 10 चौके लगाए। इस हार के साथ इंग्लैंड का 2009 के बाद दूसरी बार यह खिताब जीतने का सपना टूट गया।इससे पहले इंग्लैंड ने 150 रन बना लिए थे, लेकिन ये ऑस्ट्रेलिया को रोकने के लिए काफी नहीं थे।
ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में दो विकेट मिले और उन्होंने दबाव भी बनाए रखा। कप्तान नैटली सिवर-ब्रंट ने संभलकर खेलने का फैसला किया। कैपसी ने उनका अच्छा साथ दिया और जब उन्होंने तेज़ी से रन बनाना शुरू किया, तो मोलिनक्स ने उन्हें आउट कर दिया।
एक छोर संभाले रखते हुए उन्होंने अपना 20वां टी 20 अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम फील्डिंग में उतनी सटीक नहीं रही; उन्होंने कुछ रन-आउट के मौके गंवाए और कुछ रन भी आसानी से दे दिए। गार्थ और हैमिल्टन ने कसी हुई गेंदबाजी की।
बेथ मूनी ने फ़ीबी लिचफ़ील्ड (48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की मैच विजयी साझेदारी की। बेथ मूनी ने 49 गेंदों पर 64 रन की अपनी पारी में 10 चौके लगाए। इस हार के साथ इंग्लैंड का 2009 के बाद दूसरी बार यह खिताब जीतने का सपना टूट गया।इससे पहले इंग्लैंड ने 150 रन बना लिए थे, लेकिन ये ऑस्ट्रेलिया को रोकने के लिए काफी नहीं थे।
ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में दो विकेट मिले और उन्होंने दबाव भी बनाए रखा। कप्तान नैटली सिवर-ब्रंट ने संभलकर खेलने का फैसला किया। कैपसी ने उनका अच्छा साथ दिया और जब उन्होंने तेज़ी से रन बनाना शुरू किया, तो मोलिनक्स ने उन्हें आउट कर दिया।
गार्थ ने शानदार स्लोअर बॉल डालकर नाइट को जल्दी आउट कर दिया। फ्रेया केम्प क्रीज़ पर आईं और इंग्लैंड को जिस तेज़ी की ज़रूरत थी, वह उन्होंने दी। 80 रन की नाबाद साझेदारी में उन्होंने आक्रामक भूमिका निभाई। सिवर ब्रंट ने कोशिश की लेकिन अंत में तेज़ी से रन नहीं बना सकीं।Cant take your eyes off the
— ICC (@ICC) July 6, 2026
#T20WorldCup pic.twitter.com/EuLMeO3nn8