सम्बंधित जानकारी
- अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान
- E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई
- आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
- धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?
- राम मंदिर चढ़ावा चोरों की दिग्विजय के घर में एंट्री बैन, भोपाल बंगले के बाहर लगाया पोस्टर, अयोध्या जाकर दर्ज कराएंगे केस
Top News 4 July: राजस्थान-गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी का खुलासा, फीफा वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर
Top News 4 July : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान व गुजरात के दौरे पर हैं। E20 पेट्रोल पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भ्रम दूर किया। पूर्व भाजपा सांसद विनय कटियार चढ़ावा चोरी मामले में बागेश्वर बाबा की पर्ची वाली बात से भड़के। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम विदाई समारोह की शुरुआत हुई। फीफा विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया उलटफेर का शिकार। अंतिम 16 में पहुंचने में अर्जेंटीना की सांस भी फूली। 4 जून की बड़ी खबरें :
पीएम मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान व गुजरात के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी राजस्थान के बालोतरा में देश का पहला ग्रीनफील्ड एकीककृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर देश को समर्पित करेंगे। वहीं, गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
खामेनेई का ताबूत देख अराघची-गालीबाफ भावुक
तेहरान में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम विदाई समारोह की शुरुआत हो गई। ग्रैंड मोसाला में खामेनेई का ताबूत देख संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालीबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भावुक नजर आए। 4 से 9 जुलाई तक चलने वाले अंतिम संस्कार की तैयारियां कर ली गई है। खामेनेई का 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के हमलों में निधन हो गया था। ALSO READ: अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान
E20 पेट्रोल पर हरदीप पुरी ने दूर किया भ्रम
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग 'भ्रामक और मनगढ़ंत नैरेटिव' फैला रहे हैं। एथेनॉल एक वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त ईंधन घटक है, जो वाहनों की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। इससे एक्सेलेरेशन बेहतर होता है और इंजन नॉकिंग कम होती है। E20 पेट्रोल से माइलेज में मामूली 1 से 2 प्रतिशत तक की गिरावट हो सकती है, लेकिन यह सामान्य तकनीकी कारणों से होती है। ALSO READ: E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई
बागेश्वर बाबा पर भड़के विनय कटियार?
चढ़ावा चोरी मामले में धीरेन्द्र शास्त्री के बयान से पूर्व भाजपा सांसद विनय कटियार बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री... हमारी बात कराओ, फिर हम बताएं। काहे धीरेन्द्र शास्त्री को लाए बीच में चोर को... हमारे साथ चलो दिल्ली तक हम बताएंगे धीरेन्द्र शास्त्री कौन है? धीरेन्द्र शास्त्री ने अयोध्या चढ़ावे कांड पर कहा था कि अगर हम पर्ची खोलेंगे तो कई नाम बेनकाब हो जाएंगे। ALSO READ: धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?
ऑस्ट्रेलिया उलटफेर का शिकार
मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम 16 में प्रवेश किया। अर्जेंटीना भी काबो वर्दे को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 16 में पहुंचा। इस सांस थाम देने वाले मुकाबले में एक छोटे से देश ने अर्जेंटीना को इस मैच में काफी ज्यादा परेशान किया।
