1. खबर-संसार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. Satwat Jagwani
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 जून 2015 (11:35 IST)

सतना के सतवत जगवानी ने आईआईटी जेईई में किया टॉप

Satwat Jagwani
आईआईटी जेईई (एडवांस) के नतीजे बुधवार देर शाम को घोषित हो गए हैं। मध्यप्रदेश के सतना के सतवत जगवानी ने इसमें टॉप किया है। सतवत ने 469/500 अंक प्राप्त किए हैं।

आईआईटी बॉम्बे द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 26,456 उम्मीदवार आईआईटी और एनआईटी में दाखिले के लिए क्वालीफाई हुए हैं। अब जब नतीजे घोषित हो गए हैं तो आईआईटी और आईएसएम में दाखिले के लिए उम्मीदवार को किन्हीं दो शर्तों में से एक को पूरा करना होगा।

12वीं बोर्ड की परीक्षा में सफल हुए स्टूडेंट्स का नाम टॉप 20 पर्सेंटाइल में होना जरूरी है या फिर जनरल या ओबीसी-एनसीएल छात्र को 75 प्रतिशत और एससी, एसटी और पीडब्लूडी छात्र को 70 प्रतिशत अंक मिलना अनिवार्य है।