1. खबर-संसार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. Government Jobs,
Written By
Last Updated : सोमवार, 22 जून 2015 (14:02 IST)

17 हजार पदों पर निकली सरकारी वेकेंसियां

Government Jobs
उत्तरप्रदेश के राजस्व विभाग में लेखपालों के 13650 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो गई। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। बैंक में ई-चालान के जरिए आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है। 
सामान्य और पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क तीन सौ रुपए जबकि अनुसूचित जाति/ जनजाति के अभ्यर्थियों आवेदन शुल्क डेढ़ सौ रुपए है।  
 
इसके अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से ग्राम पंचायत अधिकारियों की भर्ती के लिए भी सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए। लेखपाल के लिए 13,650 पदों पर चयन लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के जरिए होगा जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी के 3587 पदों पर सीधे साक्षात्कार द्वारा भर्ती की जाएगी।