सम्बंधित जानकारी
- RBI ने क्यों कसा कोटक महिंद्रा बैंक पर शिकंजा? ग्राहकों पर क्या होगा असर?
- संजय मशरूवाला ने Reliance Jio के प्रबंध निदेशक पद से दिया इस्तीफा
- Reliance Jio का शुद्ध लाभ बढ़ा, 13 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ हुआ
- Zomato का ग्राहकों को बड़ा झटका, हर ऑर्डर पर लगेगा अब इतना एक्स्ट्रा चार्ज, यह सर्विस कर दी बंद
- Zomato को मिला GST प्राधिकरण से 11.82 करोड़ का कर नोटिस
अमेरिका में बैंकिंग संकट, रिपब्लिक फर्स्ट बैंक डूबा
USA banking crisis : अमेरिका में बैंकिंग संकट उस समय बढ़ गया जब रिपब्लिक फर्स्ट नामक एक बैंक डूब गया। बैंकिंग रेगुलेटर फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (FDIC) ने बैंक की संपत्ति जब्त कर ली है। यह 2024 में डूबने वाला पहला अमेरिकी बैंक है। एफडीआईसी ने एक बयान जारी कर कहा कि बैंक के ग्राहक चेक या एटीएम के जरिए लेन देन कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि 2023 में अमेरिका में बैंकिंग संकट की वजह से 5 बैंक पूरी तरह से डूब गए थे। इसके बाद से ही अमेरिका में कई और बैंक तनाव का सामना कर रहे हैं। रिपब्लिक फर्स्ट बैंक ने भी 2023 में नौकरियों में कटौती की थी। साथ ही बैंक संपत्ति गिरवी रखकर कर्ज देने वाले कारोबार से बाहर निकल गया था।
एफडीआईसी ने रिपब्लिक फर्स्ट बैंक को फुल्टन बैंक को बेच दिया है। रिपब्लिक बैंक की 32 शाखाएं न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और पेंसिलवेनिया में हैं। ये सभी शाखाएं अब फुल्टन बैंक की ब्रांच के रूप में कार्य करेगी।
31 जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार, रिपब्लिक बैंक के असेट्स की वैल्यू 6 अरब डॉलर और डिपॉजिट की वैल्यू 4 अरब डॉलर बताई गई है।Philadelphia-based Republic Bank was closed late today by Pennsylvania bank regulators, which appointed the FDIC as receiver. To protect depositors, we entered into an agreement with Fulton Bank to assume substantially all deposits and assets of Republic.https://t.co/Fzusk2L74Q pic.twitter.com/b91USjtr4Z
— FDIC (@FDICgov) April 26, 2024
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रिपब्लिक फर्स्ट बैंक ने पिछले वर्ष निवेशकों के एक समूह से निवेश को लेकर बातचीत शुरू की थी। लेकिन इस वर्ष फरवरी में यह बातचीत विफल हो गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
