सम्बंधित जानकारी
- रुपए की गिरावट कंपनियों की वित्तीय स्थिति के लिए प्रतिकूल पर असर सीमित रहेगा : मूडीज
- डॉलर के मुकाबले गिरा रुपया, बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, बढ़ेगी महंगाई...
- डिप्टी रेंजर सूबेदार सिंह कुशवाह के परिजन को एक करोड़ की सहायता राशि
- भारतीय मुद्रा लुढ़ककर 72 रुपए प्रति डॉलर के पार
- रुपया 71.79 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर
रुपए का हाल बेहाल, 22 पैसे गिरकर 72.91 के नए निम्नतम स्तर पर
मुंबई। अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया गिरकर 72.91 रुपए प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया। कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे गिरा।
मुद्रा डीलरों ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार मोर्चे पर तनाव बढ़ने की आशंका और कच्चे तेल के दाम में तेजी के बाद बैंकों और आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपए पर दबाव रहा। इसके अलावा निरंतर विदेशी पूंजी निकासी से भी घरेलू मुद्रा में दबाव देखा गया।
मंगलवार के कारोबारी दिन में रुपया डॉलर के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 72.69 रुपए प्रति डॉलर के निम्न स्तर पर बंद हुआ था। ब्रेंट कच्चा तेल 0.35 प्रतिशत बढ़कर 79.34 रुपए प्रति बैरल हो गया। मंगलवार को इसमें 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। इस बीच, बंबई शेयर बाजार सेंसेक्स सूचकांक आज शुरुआती कारोबार में 133.29 अंक यानी 0.35 प्रतिशत चढ़कर 37,546.42 अंक पर पहुंच गया। (भाषा)
