ramcharitmanas

Jio सकल राजस्व और समायोजित सकल राजस्व दोनों में नंबर वन : ट्राई

Updated: बुधवार, 27 नवंबर 2019 (14:09 IST)
मेरठ। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने वित्तीय वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उत्तर प्रदेश-पश्चिम सर्किल में सबसे अधिक 733.41 करोड़ रुपए का सकल राजस्व दर्ज किया है।


इसी अवधि में वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल का सकल राजस्व क्रमशः 729.07 करोड़ रुपए और 462.44 करोड़ रुपए रहा। तिमाही में 590.01 करोड़ के एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) और 51.4% रेवेन्यू मार्केट शेयर के साथ जियो ने अपनी मार्केट लीडरशिप पोजिशन को और भी मजबूत कर लिया है।

जियो का AGR और रेवेन्यू मार्केट शेयर, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के टोटल AGR और रेवेन्यू मार्केट शेयर से भी ज्यादा रहा। वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल ने क्रमश: 286.15 और 215.11 करोड़ का AGR दर्ज किया। वहीं इन कंपनियों का रेवेन्यू मार्केट शेयर 24.9%और 18.7% रहा।

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में भी रिलायंस जियो राजस्व के मामले में नंबर एक की पोजिशन बनाए हुए है। बेहतर 4जी नेटवर्क कवरेज और किफायती तथा बेहद लोकप्रिय जियोफोन के दम पर रिलायंस जियो उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में हर महीने सबसे अधिक ग्राहक जोड़ रहा है।

ट्राई द्वारा सितंबर महीने के लिए जारी किए गए नवीनतम मोबाइल ग्राहकों के आंकड़ों के अनुसार रिलायंस जियो ने उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में 3 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। इस सर्किल में कुल 1.83 करोड़ से अधिक ग्राहक जियो नेटवर्क से जुड़े हैं।

देशभर में रिलायंस जियो ने सितंबर में 69.8 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े, जबकि इसी अवधि के दौरान एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सहित अन्य सेवा प्रदाताओं के 49 लाख से अधिक ग्राहक टूटे।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

LPG Price 1 September: सितंबर की शुरुआत में महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 4 महानगरों में नए दाम

Top News 1 September: अगस्त में 125 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, अन्ना हजारे अस्पताल में भर्ती, मेसी का संन्यास

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

अगला लेख