1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. कविता
  6. बरसा‍त पर कविता : बादल आया...
Written By WD

बरसा‍त पर कविता : बादल आया...

बरसात पर कविता
काला-धोला
बादल आया
संग ये अपने
बरखा लाया।

रिम-झिम का
संगीत सुनाता
खुशियों का
संदेशा लाया।

जंगल महका
चिड़िया चहकी
नाचा मोर
पपीहा गाया।

काला-धोला
बादल आया
वर्षा की
बौछारें लाया।

- रामशंकर चंचल
लेखक के बारे में
WD