1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. whatsapp

व्हाट्स एप पर हाइकू रचना

whatsapp
हाइकू 37


 
व्हाट्स एप है
मनोरंजन तंत्र
सब व्यस्त हैं।
 
दल पटल
कुछ भी लिख दिया
बिना समझे।
 
कुछ सदस्य
भेजें असंख्य चित्र
यंत्र बीमार।
 
झुंड नियंता (admin)
कुछ परेशान-सा
दे चेतावनी।
 
अपनी कृति
लगे सबको अच्छी
चाहें प्रशंसा।
 
दूजे की कृति
उचटती नजर
मन न भाए।
 
मन भड़ास 
निकले समूह में 
खिन्न-सा मन।
 
दल पटल
हो सिर्फ साहित्यिक
मन प्रसन्न।
 
श्रेष्ठ लेखनी
समाज उपयोगी
शुद्ध रचना।
 
सिर्फ मैं श्रेष्ठ
अहंकार का भाव
नीचे सम्मान।