Kids story | जब मुझे ऑस्कर मिला
ND
NDयह मुझे मम्मी ने ही बताया। इसी से मुझे लगा कि मेरा भी एक दोस्त होना चाहिए। लेकिन पापा की नौकरी ऐसी थी कि उसमें एक शहर से दूसरे शहर जाना लगा ही रहता है। जब मैं जयपुर में रहती थी तब एक डॉगी को लाने के बारे में सोचा भी था पर पापा ने यह कहकर मना कर दिया कि अभी उसकी देखभाल कौन करेगा। लेकिन मैंने पापा का पीछा नहीं छोड़ा। मम्मी मेरे साथ थीं। जब हम इंदौर आए तो मेरी इच्छा पूरी हुई। पापा ने एक दिन कहा कि वे जल्दी ही एक डॉगी लाने वाले हैं। उनके किसी दोस्त के यहाँ से।
पापा ने ही बताया कि यह लेबराडोर नस्ल का डॉगी है। जिस दिन यह घोषणा हुई उसी दिन से मुझे अपने प्यारे दोस्त के नाम ने उलझन में डाल दिया। मैं सोचने लगी कि उसे आखिर नाम क्या दिया जाए...?
ND
NDमैं रोती तो वह मुझे चुप कराता। हम दोनों मम्मी की गोदी में भी एक साथ बैठते। जब मैं खाना खाने बैठती तो उसे पहले खाना चाहिए होता, जब मैं पलंग पर सोती तो मेरे ऊपर अपने सिर को टिकाकर सोता। नन्हा ऑस्कर बहुत समझदार था। वो बहुत तेजी से बड़ा हुआ। जब भी मैं कभी पापा-मम्मी के साथ बाहर जाती तो वह खूब शोर करता। बहुत चिल्लाता। उसे यह बिल्कुल पसंद नहीं था कि हम उसे अकेला छोड़कर कहीं जाएँ। हम उसे हमेशा अपने साथ ही रखते लेकिन उसे बाहर ले जाना संभव नहीं था। उसका वजन काफी बढ़ गया था। अब वो मुझसे भी भारी हो गया था।
एक दिन पापा ने कहा कि ऑस्कर को वो मम्मी के घर ग्वालियर भेज देंगे क्योंकि वहाँ ऑस्कर की बहन डोना है। वो दोनों मिलकर साथ रह लेंगे और हमें ऑस्कर को बाहर जाते समय घर पर अकेला छोड़कर भी नहीं जाना होगा। यह सुनकर मैं बहुत उदास हो गई लेकिन पापा ने कहा कि ऑस्कर के लिए यह बहुत जरूरी है। मैं सिर्फ अपने मम्मी-पापा के साथ ही इंदौर में रहती हूँ।
हमारा बाकी परिवार ग्वालियर में है। वहाँ ऑस्कर की देखरेख करने के लिए काफी लोग हैं। बड़ा घर है और ऑस्कर की बहन डोना भी है जिसे पापा ऑस्कर के साथ ही लाए थे। डोना का रंग क्रीम जैसा है। ऑस्कर हमारे घर से काफी बड़ा होकर गया, मुझसे भी बड़ा। तो ऑस्कर ग्वालियर चला गया, लेकिन उसने मुझसे बहुत स्नेह किया।
अब मैं ऑस्कर से मिलने जब भी जाती हूँ तो वो मुझसे छोटा होते हुए भी बड़ों की तरह बर्ताव करता है। वो मुझे बहुत प्यार करता है और हर बार लगता है कि वो मुझसे बहुत सी बातें करना चाहता है। पापा ने मुझसे वादा किया है कि वो ऐसा इंतजाम कर देंगे जब मेरे डॉगी की देखभाल करने के लिए हमारे घर में कोई न कोई हमेशा रहेगा, तब एक बार फिर से मेरा ऑस्कर वापस आ जाएगा। मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूँ।
