न करें तिरंगे का अपमान....
FILE
मेरे प्यारे बच्चों,
इन दिनों आप स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां करने में व्यस्त होंगे। वैसे भी स्वतंत्रता दिवस मनाने का सबसे ज्यादा जोश हम बच्चों में ही तो होता है। 15 अगस्त को आप लोग झंडा तो जरूर खरीदते होंगे।
वैसे मेरे पास आपको बताने के लिए एक दूसरी बात भी है। सुना है कि आजकल बाजारों में चीन में तैयार किए गए झंडे खूब बिकने के लिए आ रहे है। इसमें न सिर्फ चीन का कपडा़ इस्तेमाल होता है बल्कि इनकी कटाई और छपाई का काम भी चीन में ही होता है। हमें इन सबसे सावधान रहते हुए हमारे भारत में ही बनाए गए झंडों को खरीदकर अपने घर की शोभा बढ़ानी चाहिए।
सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
तुम्हारी दीदी
मौली

