सम्बंधित जानकारी
- Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री
- गूगल विशाखापत्तनम में बनाएगा अपना पहला AI हब, 15 अरब डॉलर का निवेश करेगा
- क्या है Google Search में नया AI Mode, यूजर के लिए सर्च कैसे होगी आसान
- 2026 में महंगाई का झटका, Airtel, Jio, Vi के रिचार्ज प्लान्स होंगे महंगे, जानिए कंपनियां क्यों बढ़ा रही हैं दाम
- jio के धमाकेदार न्यू ईयर ऑफर्स, 3 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च, 5G, OTT और AI का एक्सपीरियंस एकसाथ
OpenAI को Google की सीधी चुनौती, Gemini 3 Flash सस्ता, तेज और स्मार्ट
Google अब AI किसी भी प्रतियोग्तिा में धीमा नहीं पड़ना चाहता है। कंपनी ने अब 'टर्बो मोड' ऑन कर दिया है। बड़ी बात यह कि यह अब Gemini ऐप और सर्च में AI मोड का डिफाल्ट इंजन बन गया है। Gemini 3 के लॉन्च के एक महीने बाद गूगल ने Gemini 3 Flash पेश कर दिया है।
यह इसका नया फ्लैगशिप AI मॉडल है जो तेज, सस्ता और अधिक स्मार्ट है। गूगल का यह कदम OpenAI को सीधी चुनौती है, जिसने हाल ही में GPT-5.2 लॉन्च किया था। Gemini 3 Flash को गूगल का सबसे तेज और कॉस्ट-इफेक्टिव मॉडल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
यह Gemini 2.5 Flash के 6 महीने बाद आया है और गूगल ने इसे लेकर दावा किया है कि यह पहले वाले से काफी बेहरत है। गूगल ने Gemini 3 Flash को डिफॉल्ट बनाकर लाखों यूजर्स तक पहुंचाया है। इससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। क्रिएटर्स के लिए Gemini ऐप में पूरी एप्लिकेशन प्रोटोटाइपिंग करना भी संभव है। Gemini 3 Pro अब अमेरिका में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Nano Banana Pro इमेज मॉडल भी अमेरिका में ज्यादा यूजर्स के लिए खुला है।
क्या है खास
यह मल्टीमॉडल इनपुट्स (टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, ऑडियो) को समझ सकता है।
शॉर्ट वीडियो क्लिप, स्केच या ऑडियो अपलोड करके प्रश्न पूछना अब आसान है।
कॉन्टेक्स्ट-आधारित उत्तर देता है और इमेज, चार्ट और टेबल जैसी विजुअल जानकारी भी जोड़ सकता है। Edited by : Sudhir Sharma
