1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

2500 में रुपए में खरीदे ''आकाश''

आकाश टैबलेट
नई दिल्ली। आईआईटी मुंबई को 2,263 रुपए प्रति इकाई के मूल्य पर एक लाख आकाश टैबलेट देने के बाद अब डाटाविंड इसका अगला संस्करण लगभग 2,500 रुपए प्रति इकाई पर देने को तैयार है।

FILE

डाटाविंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनीत सिंह तुली ने बताया कि जहां तक मेरी जानकारी है, आकाश टैबलेट पर समिति इसका उच्च संस्करण 2,500 रुपए प्रति इकाई पर चाहती है।

हम प्रत्येक 10 लाख इकाई के ऑर्डर पर इस मूल्य के लिए तैयार है। पिछली निविदा में आकाश टैबलेट की आपूर्ति में विलंब के बारे में पूछे जाने पर तुली ने कहा कि हमने इनकी आपूर्ति एक माह पहले ही कर दी है। उन्होंने कहा कि निविदा के प्रावधान के तहत आकाश टैबलेट की आपूर्ति 6 जून तक की जानी थी। हमने यह काम 1 मई को ही पूरा कर दिया। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें