सक्सेस विद सोशल नेटवर्किंग
ND
यह बिजनेस, कंपनी के लिए मार्केटिंग प्लेटफॉर्म से लेकर इंटीरियर डिजाइनर, इवेंट मैनेजर से जुड़े लोगों के बिजनेस को बढ़ाने में हेल्पफुल है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में दिनोंदिन इस तरह की साइट्स पर विजिटर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। यह लोगों के लिए बिजनेस का टूल साबित हो रहा है।
बन गया बिजनेस प्लेटफॉर्म
प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव समीर मिश्रा बताते हैं कि मैं रोजाना फेसबुक व ऑरकूट एकाउंट के स्टेटस पर कंपनी से जुड़े नए प्लांस, उनमें होने वाले चेंजेस को अपडेट करता हूँ। इससे मैं अब पहले की तुलना में अपने काम को ज्यादा आसानी से कर पा रहा हूँ।
पहले क्लाइंट्स से पर्सनली मिलना, उन्हें सर्च करना पड़ता था, लेकिन अब साइट्स से जुड़े लोग खुद ही मुझे कॉल करते हैं। इस तरह मुझे हफ्ते में एक-दो क्लाइंट अपने आप ही मिल जाते हैं।
काम हो जाता है आसान
इवेंट कंपनी के ओनर बंटी चंद्राकर कहते हैं कि हम हमेशा नए-नए इन्वेंशन या एक्सपेरीमेंट करते रहते हैं। इसमें पार्टी थीम, डेकोरेशन शामिल हैं। पार्टीज की फोटो व होने वाले इवेंट की डिटेल भी साइट्स में अपलोड करता रहता हूँ। क्लाइंट को इसके बारे में समझाना आसान हो जाता है। साथ ही नई थीम देखकर लोग हमें खुद कांटेक्ट करते हैं।
ND
इंटीरियर डिजाइनर श्रुति नागराज भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपना पूरा प्रोफाइल साइट्स पर लोड किया हुआ है। इससे उन्हें घर बैठे ही क्लाइंट मिल जाते हैं और ऑफिस की भी जरूरत नहीं है।
टॉप मोस्ट साइट्स
फेसबुक- 25 0000000 मंथली विजीटर्स
मायस्पेस- 122000000 मंथली विजीटर्स
ट्वीटर- 80500000 मंथली विजीटर्स
लिंक्ड इन- 50000000 मंथली विजीटर्स
क्लासमेट्स- 29,000000 मंथली विजीटर्स
फ्रेंडस्टर- 5000000 मंथली विजीटर्स
ऑरकुट- 4500000 मंथली विजीटर्स

