1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन
Written By WD

बढ़ रही है आईटी कंपनि‍यों में स्‍नूपिंग

गोपनीय जानकारी की चोरी का ग्राफ बढ़ा

आईटी
अगर आप आईटी प्रोफेशनल हैं तो सावधान हो जाएँ!!! क्‍योंकि‍ हो सकता है कि‍ आपके सहकर्मी आपके वेतन और आपकी अन्‍य एचआर संबंधी मालूमात में ताकाँ झाँकी कर रहे हों।

एक सर्वे से पता चला है कि‍ लगभग 33 प्रति‍शत से अधि‍क आईटी प्रोफेशनल्‍स, सहकर्मी के वेतन या बोर्ड मीटिंग के मुख्‍य बिंदुओं जैसी गोपनीय जानकारी हासि‍ल करने के लि‍ए एड्मि‍नि‍स्‍ट्रेटि‍व पासवर्ड को चुरा लेते हैं।

डेटा सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली एक कंपनी ने अमेरि‍का और ब्रि‍टेन के 400 से अधि‍क वरि‍ष्ठ आईटी पेशेवरों के बीच सर्वे कि‍या जि‍समें 35 प्रति‍शत लोगों ने स्‍नूपिंग की बात स्‍वीकार की है जबकि‍ 64 प्रति‍शत लागों ने कहा कि‍ वे ऐसी जानकारी प्राप्त कर सकते थे जो उनके लि‍ए महत्‍वपूर्ण नहीं है। स्‍नूपिंग का अर्थ है बि‍ना अधि‍कृत व्‍यक्ति‍ की आज्ञा के गोपनीय जानकारी चुराना या उसमें ताँक झाँक करना।

ऐसे ही एक सर्वे में एक साल पहले 33 प्रति‍शत आईटी पेशेवरों ने माना था कि‍ वे प्रशासनि‍क जानकरी चुराते हैं।

सर्वे कराने वाली कंपनी ने बताया कि‍ ज्यादातर लोगों ने माना कि‍ वे एचआर रि‍कॉर्ड्स चुराने के बाद कस्‍टमर डेटाबेस, मर्जर्स और एक्‍वि‍जि‍शन प्‍लान, पि‍छली बार की छँटनी की सूची और मार्केटिंग जानकारी चुराते हैं।

जब आईटी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों से पूछा गया कि‍ यदि‍ उन्‍हें नौकरी से नि‍काला जाता है तो वे कि‍स प्रकार की जानकारी चुराएँगे तो परि‍णाम पि‍छले वर्ष से बहुत अलग थे। यह कहने वाले लोगों की संख्‍या बहुत अधि‍क थी कि‍ वे प्रोपराइटरी डेटा और प्रति‍योगी लाभ देने वाली और कॉर्पोरेट सुरक्षा संबंधी महत्‍वपूर्ण जानकारी अपने साथ ले जाएँगे।

सर्वे में पता चला है कि‍ पि‍छले सर्वे की अपेक्षा इस बार छ: गुना ज्‍यादा लोग अपने साथ वित्तीय रि‍पोर्ट और मर्जर्स और एक्‍वि‍जि‍शन प्‍लान संबंधी जानकारी ले जाना चाहेंगे और चार गुना ज्‍यादा लोग सीईओ का पासवर्ड और रि‍सर्च व डवलपमेंट प्‍लान्‍स ले जाना चाहेंगे।
लेखक के बारे में
WD