सम्बंधित जानकारी
- क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग
- Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार
- Iran-Israel War : मोजतबा खामेनेई की कसम- अली लारिजानी की मौत का बदला लेंगे, रियाद में 2 बड़े धमाके, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर
- Iran War News : ईरान की चेतावनी, सऊदी अरब, यूएई और कतर में तेल ठिकानों पर करेगा हमला
- कौन थे अली लारीजानी, सबसे प्रभावशाली नेता की मौत ईरान की राजनीति के लिए कितना बड़ा नुकसान?
इजराइली पीएम नेतन्याहू का बड़ा बयान: 'हम जीत रहे हैं, ईरान खत्म हो रहा है'
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हम जीत रहे हैं और ईरान खत्म हो रहा है। ईरान के मिसाइल और ड्रोन हथियारों का जखीरा बहुत ज्यादा कमजोर हो रहा है और उसे खत्म कर दिया जाएगा। हमने मिसाइलें और बहुत सारा न्यूक्लियर इंफ्रास्ट्रक्चर खत्म कर दिया है। ईरान का एयर डिफेंस बेकार हो गया है, उसकी नेवी समुद्र की गहराई में डूबी हुई है। अभी और काम करना बाकी है, और हम इसे करने जा रहे हैं। ALSO READ: इजराइल की हाइफा तेल रिफाइनरी पर ईरान का हमला, उठा धुएं का गुबार
मैं जिंदा हूं और आप सब गवाह
नेतन्याहू ने कहा कि मैं जिंदा हूं और आप सब गवाह हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में अमेरिका और इज़राइल ईरान में बहुत पक्के इरादे और ज़बरदस्त ताकत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ऑपरेशन राइजिंग लायन का मकसद अयातुल्ला शासन से पैदा हुए अस्तित्व के खतरों को दूर करना है, यह वही शासन है जिसने 47 सालों से अमेरिका, इज़राइल और ईरान के लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। यह अमेरिका की मौत, इजराइल की मौत का नारा लगाता है, और यह अपने ही लोगों को मौत देता है।
क्या है इजराइल के 3 लक्ष्य
इजराइली पीएम ने कहा कि हमारे तीन लक्ष्य हैं - पहला, न्यूक्लियर खतरे को हटाना। दूसरा, बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे को हटाना और इन दोनों खतरों को ज़मीन के नीचे दफन होने और हवाई हमले से सुरक्षित होने से पहले हटाना और और तीसरा, इसका मतलब है ईरानी लोगों के लिए ऐसे हालात बनाना, जिससे वे अपनी आजादी को समझ सकें, अपनी किस्मत को कंट्रोल कर सकें।
उन्होंने कहा कि हमने दशकों से चेतावनी दी है कि उनके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम का इस्तेमाल इन टारगेट पर दूर-दूर तक हमला करने के लिए किया जाएगा और अगर उन्हें रोका नहीं गया, तो यह तो बस शुरुआत है।
Prime Minister Benjamin Netanyahu, this evening, to the Foreign Press:
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) March 19, 2026
“First of all, I just want to say I'm alive, and you're all witnesses.
Now that I dispatched this piece of fake news, I want to give you an update on Operation Roaring Lion. pic.twitter.com/VJnWRkXQul
उन्होंने कहा कि हमने दशकों से चेतावनी दी है कि उनके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम का इस्तेमाल इन टारगेट पर दूर-दूर तक हमला करने के लिए किया जाएगा और अगर उन्हें रोका नहीं गया, तो यह तो बस शुरुआत है।
कब कम होगी तेल की कीमतें
उन्होंने कहा कि अमेरिकी बहुत मेहनत कर रहे हैं और हम होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए हर तरह से उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और अगर वे सफल होते हैं, जो मुझे लगता है कि वे होंगे, तो तेल की कीमतें कम हो जाएंगी।
क्या ट्रंप को कोई समझा सकता है?
अमेरिका को युद्ध में घसीटने के आरोपों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या किसी को लगता है कि कोई राष्ट्रपति ट्रंप को समझा सकता है कि उन्हें क्या करना चाहिए? राष्ट्रपति हमेशा वही करते हैं जो अमेरिका के हित में होता है।
edited by : Nrapendra Gupta
