1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. Sanju Samson outmuscle Mumbai Indians single handedly
Last Updated : शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 (15:18 IST)

संजू सैमसन ने 54 गेंदों में 101 रनों के जवाब में 114 गेंदों में 104 बना पाई मुंबई

Sanju Samson
CSKvsMI संजू सैमसन ने 54 गेंदों में पारी की अंतिम गेंद पर चौका जड़कर भले ही चेन्नई को 200 पार पहुंचाया हो लेकिन मुंबई की पूरी टीम अकेले संजू के सामने संघर्ष करती दिखी। पूरी टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन बना पाई और 103 रनों से हार गई।

टी 20 विश्व कप के अच्छे फ़ॉर्म से आ रहे संजू सैमसन का प्रदर्शन इस आईपीएल सीज़न में मिला-जुला रहा है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ख़िलाफ सीजन का पहला शतक लगाया, अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ख़िलाफ़ भी 48 रनों की पारी खेली, लेकिन छह में से चार पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए।
गौरतलब है कि हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने उनको अपने खेमे में शामिल किया है। 2021 से लेकर पिछले सीज़न तक राजस्थान की कप्तानी करने वाले सैमसन को IPL 2025 से पहले 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था।सैमसन चेन्नई में उसी शुल्क पर शामिल हुए।

चेन्नई की ओर से जहां संजू का शतक आया वहीं  मुंबई का एक भी बल्लेबाज 50 पार करने को तरसता रहा। यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई अकेले संजू सैमसन से हार गई क्योंकि। 104 रन बनाने में टीम ने 114 गेंदें लगाई वहीं संजू ने लगभग इतने रन 54 गेंदों पर बना दिए।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मुकेश चौधरी ने मां के निधन के बाद की धारदार गेंदबाजी, कप्तान ने जीत की समर्पित