1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. top headlines 24 april 2026
Last Updated :नई दिल्ली/वॉशिंगटन/तेहरान , शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 (07:46 IST)

Top News : इजराइल-लेबनान में सीजफायर बढ़ा, बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग

lebanon israel ceasefire
Top News 24 April : इजराइल और लेबनान में सीजफायर 3 हफ्ते बढ़ गया है। इधर अमेरिका और ईरान में हार्मुज को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह युद्ध खत्म करने के लिए बैचेन नहीं है तो ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड 92.88% वोटिंग तो तमिलनाडु में 85.15% मतदान दर्ज किया गया। 24 अप्रैल की बड़ी खबरें :
 

इजराइल और लेबनान में सीजफायर 3 हफ्ते बढ़ा

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर को 3 हफ्ते बढ़ाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इजराइल और ईरान में अच्छी बैठक हुई। व्हाइट हाउस में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद ट्रंप ने लेबनान को हिज्बुल्लाह से सुरक्षा दिलाने में मदद का भरोसा दिया है। दोनों देशों ने अमेरिका को धन्यवाद दिया।
 

ट्रंप की ईरान को नई धमकी

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, डील नहीं हुई तो ईरान को तबाह कर देंगे। समझौता अमेरिका के हिसाब से होगा। ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे, क्योंकि ईरान के साथ चल रही बातचीत अभी भी लंबी खिंच रही है। ईरान के पास अब कम समय बचा है। उन्होंने कहा कि समझौते के बाद ही हार्मुज खुलेगा। उन्होंने कहा कि वह ईरान के खिलाफ परमाणु हथियार के इस्तेमाल पर विचार नहीं कर रहे हैं और ऐसे हथियारों का उपयोग किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए।
 

खामेनेई का ट्रंप को जवाब

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान की एकता से दुश्मन कमजोर हुआ। ईरान के खिलाफ प्रोपोगेंडा फेल हुआ। दुश्मन के इरादे सफल नहीं होने देंगे।
 

पश्चिम बंगाल में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान हुआ। बंगाल में पहले चरण में 92.88% वोटिंग के साथ, आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा वोटिंग पार्टिसिपेशन रिकॉर्ड किया गया। तमिलनाडु में 85.15% मतदान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में वोटिंग में महिलाओं की हिस्सेदारी पुरुषों से ज्यादा है। इससे पूर्व तमिलनाडु में सबसे ज़्यादा वोटिंग पार्टिसिपेशन 78.29% (2011) और पश्चिम बंगाल में 84.72% (2011) था। ALSO READ: बंगाल में बंपर वोटिंग के पीछे क्या वजह? ममता बनर्जी या BJP- किसे मिलेगा फायदा
 

चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के सत्र के दूसरे शतक और बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन की शानदार गेंदबाजी की मदद से आईपीएल टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 103 रन से शिकस्त दी। सीएसके ने 6 विकेट पर 207 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। ALSO READ: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से वानखेड़े स्टेडियम में रौंदा
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें