मुंबई इंडियन्स अगले सत्र किसे ड्रॉप करेगी रोहित, सूर्यकुमार, हार्दिक या तीनों को?
मुंबई इंडियन्स का यह इंडियन प्रीमियर लीग का सत्र किसी बुरे सपने जैसा गया है। टीम के पास सब कुछ था। धुआंधार सलामी बल्लेबाज, मजबूत मध्यक्रम, शानदार ऑलराउंडर्स धारदार गेंदबाज लेकिन नतीजा सिफर।इससे यह बात साबित होती है कि अगर टीम में एकता ना हो तो दिग्गज खिलाड़ियों का झुंड भी कुछ नहीं कर सकता। हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव कभी एक मंच पर दिखे ही नहीं। टीम को एक के बाद एक विवादों ने जकड़े रखा और एक ईकाई की तरह टीम नहीं दिखी।
टीम के फ्लॉप प्रदर्शन का जिम्मा स्टार खिलाड़ियों को ही उठाना होगा। हर मैच में टीम का समर्थन करते आए मालिक भी अब नई टीम बनाने का सोचेंगे। ऐसे में कौन हो सकता है अगले सत्र से बाहर क्योंकि मुंबई को खिताब जीते हुए 6 साल हो गए हैं।
1) सूर्यकुमार यादव- यह टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए हैं।सूर्यकुमार ने भी 13 पारियों में सिर्फ़ 20 की औसत से एक अर्धशतक के साथ 270 रन बनाए हैं।इसमें से सिर्फ 2 अर्धशतक हैं और राजस्थान के खिलाफ खेली गई 60 रनों की पारी सर्वश्रेष्ठ हैं और उनकी स्ट्राइक रेट (148) पर भी काफी सवाल उठे हैं। सूर्यकुमार यादव का फॉर्म एशिया कप और टी-20 विश्वकप में भी खराब ही था। ऐसे में अगर फ्रैंचाइजी किसी को ड्रॉप करने का सोचती है तो वह सूर्यकुमार हो सकते हैं।
2) रोहित शर्मा- गौरतलब है कि 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान छठे ओवर में चोटिल होने के बाद रिटायर होकर मैदान से बाहर चले गए थे। मैदान छोड़ने से पहले उन्होंने 13 गेंदों में 19 रन बनाए थे, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। चोटिल होने से पहले आईपीएल 2026 में रोहित ने चार मैचों में 137 रन बनाए थे।इसमें एक 84 रनों की पारी शामिल थी जो पहले मैच में उन्होंने खेली थी।
कुल 9 मैचों में वह 35 की औसत और 157 की स्ट्राइक रेट के साथ 283 रन ही बना पाए। उनके भी इस सत्र में सिर्फ 2 अर्धशतक ही आए। साल 2020 में उनको कप्तानी से निकालने पर बहुत बवाल हुआ था। ऐसे में उनको टीम से बाहर निकालने का जोखिम मुंबई लेती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।
3) हार्दिक पंड्या- कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर पंड्या के लिए आईपीएल 2026 भुला देने वाला रहा है क्योंकि पिछले साल ग्रुप चरण में चौथे स्थान पर रहने के बाद मुंबई इंडियन्स अब टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उनकी कप्तानी में मुंबई ने अपने 11 मैच में से 3 जीते हैं और 8 गंवाए हैं। हार्दिक ने आठ पारियों में सिर्फ़ 21 की औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से 146 रन बनाए हैं, वहीं 61.50 की ख़राब औसत और 11.90 की महंगी इकॉनमी से चार विकेट लिए हैं।इसके अलावा उन पर अनुशासनहीनता के भी आरोप लगे हैं। ऐसे में उन को भी रीलीज करने पर विचार किया जा सकता है।
4) जसप्रीत बुमराह :- जसप्रीत बुमराह को शायद ही फ्रेंचाइजी रीलीज करे लेकिन आंकड़े उनके पक्ष में नहीं है।अगर पूरे सत्र पर नजर डालें, तो यह बुमराह के करियर के सबसे बुरे सपने जैसा रहा । 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट, 102 की औसत और 8.37 की इकॉनमी—ये आंकड़े उस गेंदबाज के नहीं लगते जिसने सालों तक बल्लेबाजों पर खौफ बनाया हो। समस्या सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी गेंदबाजी में वो धार और कंट्रोल भी गायब दिखा है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। इस सीजन में कई बार उन्होंने विकेट लेने के मौके बनाए, लेकिन या तो किस्मत ने साथ नहीं दिया या छोटी-छोटी गलतियां भारी पड़ गईं जैसे नो-बॉल, लाइन-लेंथ में हल्का सा बदलाव या पेस में गिरावट।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम....
और पढ़ें