1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2026
  3. आईपीएल 2026 न्यूज़
  4. RCB Opener Jacob Bethell ruled out of IPL 2026 Playoff

बैंगलूरू का सलामी बल्लेबाज हुआ IPL 2026 से बाहर, चोटिल होकर पहुंचा इंग्लैंड

Jacob Bethell
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते समय बाएं हाथ की अनामिका उंगली में लगी चोट का इलाज करवाने के लिए इंग्लैंड लौट चुके हैं।इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू ने यह साफ कर दिया है कि वह प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होंगे।इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इस बात पर सहमत हो गया है कि आरसीबी के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज जैकब बेथेल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते समय चोट लगने के बाद इंग्लैंड लौटेंगे। ’’
बेथेल ने आरसीबी में अपने चोटिल साथी खिलाड़ी फिल सॉल्ट की जगह ली थी। वह इंग्लैंड की उस टेस्ट टीम का हिस्सा हैं जो चार जून से शुरू होने वाली घरेलू सीरीज में न्यूजीलैंड का सामना करेगी।सॉल्ट आरसीबी की टीम में वापस शामिल हो गए हैं।विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘वापसी के बाद इंग्लैंड की मेडिकल टीम उनकी पूरी तरह से जांच और निगरानी करेगी, ताकि यह तय किया जा सके कि वह चार जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। ’’

फिल साल्ट की गैरमौजूदगी में विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने आए जैकब बैथल का बल्ला भी खास नहीं चला है। 6 मैचों में वह 14 की औसत और 124 की स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 85 रन ही बना पाए है। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 27 रनों की रही है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दो एथलीट पोल वॉल्ट को रिक्शे में लेकर पहुंचे होटल (Video)