सम्बंधित जानकारी
- ताबड़तोड़ अंदाज में Qualifier 2 में पहुंची Mumbai Indians, इस टीम से होगा महामुकाबला
- IPL 2025 : क्यों बन रहे हैं पॉवरप्ले में बड़े स्कोर? पार्थिव पटेल ने बताई वजह
- RCB IPL Final जीती तो पूरे कर्नाटक में छुट्टी? मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सामने आई एक खास अपील
- गुजरात को जी भर कर पीटा मुंबई ने, बनाया 228 रनों का पहाड़नुमा स्कोर
- 'ये पानी पिलाता है' सबके सामने विराट ने उड़ाया सरफराज के भाई मुशीर खान का मजाक? VIDEO VIRAL
IPL में धूम मचाने के बाद अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार 'Mr. Consistent' साईं सुदर्शन
सुदर्शन ने कहा काउंटी क्रिकेट ने मुझे बल्लेबाजी के मुख्य पहलू ‘बेसिक्स’ की याद दिलाई
भारत के उदीयमान बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudarshan) को काउंटी क्रिकेट (County Cricket) में कुछ मैच खेलने के बाद यकीन हो गया कि बल्लेबाजी में बेसिक्स (बुनियादी चीजों पर ध्यान देना) सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे इंग्लैंड के अपने पहले टेस्ट दौरे से पहले उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला है। सुदर्शन ने IPL में शानदार बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के लिए 54.21 की औसत से 759 रन बनाए। उनकी टीम के शुक्रवार की रात को एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हारने के बाद उनका ध्यान लाल गेंद की क्रिकेट पर केंद्रित हो गया है।
पिछले कुछ सत्र में सरे के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के छह जून से नॉर्थम्पटन में भारत ए और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे मैच में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें यकीन नहीं है कि ऐसा संभव है। टेस्ट टीम छह जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।
You have our respect Sai#MIvsGT #Saisudarshan pic.twitter.com/agW61GA52e
— Comedyculture.in (@ComedycultureIn) May 30, 2025
सुदर्शन ने कहा, मैंने काउंटी क्रिकेट में सात मैच खेले हैं, इसलिए ईमानदारी से कहूं तो इससे मुझे बहुत अच्छा अनुभव हासिल हुआ। इससे मेरी बल्लेबाजी में तकनीक और बुनियादी बातों के मामले में कई गुना सुधार हुआ। इससे मुझे पता चला कि बल्लेबाजी में बेसिक्स सबसे महत्वपूर्ण चीज हैं।
उन्होंने पीटीआई के सवाल के जवाब में कहा, इसलिए, मुझे लगता है कि इससे मुझे मदद मिलेगी और मैंने जो सीखा है उस पर अधिक ध्यान दूंगा। में श्रृंखला से पहले खुद को जागरूक करने और जागरूकता पैदा करने पर ध्यान दूंगा।
Sai Sudarshan pic.twitter.com/5jyD2nFO3J
— रोहन (@Pvthaibhai) May 30, 2025
सुदर्शन ने स्वीकार किया कि वह लंबे समय से सीमित ओवरों की क्रिकेट में खेल रहे हैं और सफेद गेंद से खेलने की आदत तुरंत छोड़ना मुश्किल होगा लेकिन पहला टेस्ट मैच 20 जून से शुरू होगा और उनके पास लंबी अवधि के प्रारूप में खेलने के लिए सामंजस्य बिठाने के लिए पर्याप्त समय है।
उन्होंने कहा, निश्चित रूप से, सफेद गेंद के टूर्नामेंट के तीन महीने के लंबे समय के बाद आपकी बल्लेबाजी में कुछ चीजें बदल गई होंगी। मुझे लगता है कि बेसिक्स पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और उन्हें लाल गेंद के क्रिकेट में लागू करने में कुछ समय लगेगा, लेकिन श्रृंखला शुरू होने से पहले तैयारी करने के लिए हमारे पास कुछ अच्छा समय होगा।
सुदर्शन से पूछा गया कि क्या आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में चुने जाने की उम्मीद है, उन्होंने कहा, देश के लिए खेलना हर किसी का सपना होता है, इसलिए मैं भी ऐसा चाहता हूं लेकिन अभी मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि एक टी20 बल्लेबाज के रूप में मुझे अपने खेल में अभी काफी सुधार करना है। जब भी मुझे मौका मिलेगा मैं निश्चित तौर पर देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहूंगा। (भाषा)
