• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: संयुक्त राष्ट्र , मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (10:10 IST)

एम्मा वाटसन 'संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत' नामित

एम्मा वाटसन
FILE
संयुक्त राष्ट्र। ‘हैरी पॉटर’ श्रृंखला की फिल्मों में हरमोयन ग्रैंगर की भूमिका से चर्चित हुई ब्रिटिश अभिनेत्री एम्मा वाटसन को ‘संयुक्त राष्ट्र महिला सद्भावना दूत’ के तौर पर नामित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र महिला सद्भावना दूत लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दे उठाती हैं। संगठन ने कहा कि वाट्सन ने हाल ही में आईवी लीव ब्राउन यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है। अब वे संयुक्त राष्ट्र महिला सद्भावना दूत के तौर पर युवा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयास करेंगी और संगठन के लैंगिक समानता कार्यक्रम ‘ही फॉर शी’ के लिए भी अपनी सेवाएं देंगी।

वाटसन ने सद्भावना दूत के तौर पर अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेंगी।

24 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, 'महिला अधिकारों का उल्लंघन नहीं किया जा सकता क्योंकि मैं भी इससे गहराई से और व्यक्तिगत तौर पर जुड़ी हूं। यह मेरे जीवन की जड़ तक समा चुका है। मैं कल्पना नहीं कर सकती कि इस अवसर के मिलने से मैं कितनी उत्साहित हूं।'

संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी निदेशक लाम्बो गुका ने कहा कि 21वीं सदी में लिंग समानता को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है और मैं मानती हूं कि एम्मा दुनिया भर के लोगों के दिलो-दिमाग में हमारा संदेश पहुंचाने में सफल होंगी। (भाषा)