1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. What Will Donald Trump Do If Peace Talks Fail
Last Modified: वॉशिंगटन , शनिवार, 11 अप्रैल 2026 (17:48 IST)

शांति वार्ता फेल हुई तो क्या करेंगे डोनाल्ड ट्रंप?

What Will Donald Trump Do If Peace Talks Fail
US President Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ शांति वार्ता विफल होने और तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को खोलने से इनकार कर देने की स्थिति में अमेरिका के पास कोई वैकल्पिक योजना नहीं है। ट्रंप ने कहा कि बैकअप प्लान की जरूरत नहीं है। ईरान की सेना पराजित हो चुकी है। उनके पास बहुत कम मिसाइलें हैं और उनकी उत्पादन क्षमता भी बहुत कम है। हमने उन्हें करारा झटका दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दी है कि अगर बातचीत में कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका नए और अधिक घातक हमले करेगा।
 

ट्रंप प्रशासन ने तैयार की थी 15 सूत्री रूपरेखा 

ये चेतावनी ऐसे समय में आई है जब दोनों पक्षों के हाई लेवल डेलिगेशन आज इस्लामाबाद में बैठक कर रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच पहले वार्ता की शर्तों पर मतभेद थे। ट्रंप प्रशासन ने 15 सूत्री रूपरेखा तैयार की थी, जिसमें ईरान से अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम छोड़ने और अपनी सैन्य शक्ति पर सीमाएं स्वीकार करने की मांग की गई थी वहीं दूसरी ओर ईरान ने अपनी 10 सूत्री योजना भेजी थी, जिसमें हर्जाने की मांग की गई थी और अमेरिका से होर्मुज पर तेहरान की संप्रभुता को मान्यता देने की अपील की थी।

तो अमेरिका करेगा नए और अधिक घातक हमले 

वार्ता में अमेरिका पक्ष का नेतृत्व करने के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। पेरिस से रवाना होने से पहले उन्होंने तेहरान को चेतावनी दी कि वे वॉशिंगटन के साथ खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा, अगर वे हमारे साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें पता चलेगा कि वार्ताकार दल इतना सहयोग नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को साफ चेतावनी दी है कि अगर बातचीत में कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका नए और अधिक घातक हमले करेगा।

अमेरिकी युद्धपोतों को किया आधुनिक हथियारों और गोला-बारूद से लैस 

न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक विशेष साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी युद्धपोतों को अब तक के सबसे आधुनिक हथियारों और गोला-बारूद से लैस किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा, हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं। हम जहाजों को बेहतरीन गोला-बारूद और अब तक के सबसे बेहतरीन हथियारों से लैस कर रहे हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में होने वाली बातचीत अगर असफल रही तो ईरान पर हमला करने के लिए अमेरिकी नौसेना पूरी तरह तैयार है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
एक और भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर, जानिए कब आएगा भारत?