गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US Secret Service laptop with Trump Tower floor plans 'stolen'
Written By
Last Modified: न्यूयॉर्क , शनिवार, 18 मार्च 2017 (08:37 IST)

ट्रंप टॉवर की खुफिया जानकारी वाला लैपटॉप चोरी

US Secret Service
न्यूयॉर्क। अमेरिका में ट्रंप टॉवर के फ्लोर प्लैन और दूसरी संवेदनशील जानकारियों वाला अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का एक लैपटॉप चोरी हो गया है।
 
एबीसी न्यूज़ के मुताबिक इस लैपटॉप में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रैट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के निजी ई-मेल से जुड़ी आपराधिक जांच के ब्योरे हैं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने कहा है कि लैपटॉप गुरुवार को चुराया गया है। न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारोबार का मुख्यालय भी है।
 
खुफिया सर्विस ने कहा कि हमारा एक कर्मचारी आपराधिक कृत्य का शिकार हुआ है जिसमें एजेंसी द्वारा जारी किया गया उनका लैपटॉप चुरा लिया गया है। उनके कंप्यूटर्स में कई स्तर की सुरक्षा प्रणाली मौजूद है और उनमें कोई क्लासीफ़ाइड जानकारी नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले की जांच कर रही है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
साइना ने दी शहीद जवानों के परिजनों को मदद