• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Terrorism
Written By
Last Modified: वियना , मंगलवार, 31 मार्च 2015 (17:08 IST)

आस्ट्रिया में 14 वर्षीय लड़का बना आतंकवाद का आरोपी

आस्ट्रिया में 14 वर्षीय लड़का बना आतंकवाद का आरोपी - Terrorism
वियना। आस्ट्रिया ने 14 वर्ष के एक लड़के के विरुद्ध आरोप लगाया है और कहा है कि वह ऑनलाइन बम बनाने का अनुसंधान कर रहा था और वह सीरिया में इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों का समर्थन करने वाले आतंकवादियों के सम्पर्क में था। यह बात आस्ट्रिया के अभियोजकों ने कही है।
तुर्क परिवार के युवक को जनवरी में आतंकवादी गतिविधियों के संदेह में दूसरी बार नजरबंद किया गया। आस्ट्रिया के गृह मंत्रालय के अनुसार इस देश से मध्य एशिया इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए 170 लोग जा चुके हैं और इनमें से कुछ मारे भी जा चुके हैं।
 
जिस 14 वर्षीय लड़के को आतंकवादी गतिविधियों के संबंध में गिरफ्तार किया गया है, यदि उसके विरुद्ध आरोप सिद्ध हो जाता है तो उसे पांच वर्ष की सजा हो सकती है। (वार्ता)