सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Statue of Maharaja Ranjit Singh vandalised in Pakistan
Written By
Last Modified: रविवार, 11 अगस्त 2019 (08:16 IST)

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़

Statue of Maharaja Ranjit Singh
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर में स्थित महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को दो लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और देश के ईशनिंदा कानून के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिए जाने को लेकर आरोपी दोनों व्यक्ति क्रोधित थे।
 
महाराजा रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के नेता थे जिन्होंने 19 वीं शताब्दी में उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर में शासन किया था। महाराजा रणजीत सिंह की नौ फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण लाहौर किले में जून में किया गया था। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
बाढ़ से तबाही, 114 लोगों की मौत, 'देवदूतों' ने लाखों को सुरक्षित निकाला