सम्बंधित जानकारी
- न्यूजीलैंड में हुआ आतंकवादी हमला, हमलावर को किया ढेर
- तालिबान का बड़ा बयान, चीन हमारा सबसे महत्वपूर्ण साझेदार
- बाइडन को महंगा पड़ा फैसला, अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ते ही लोकप्रियता में भारी गिरावट
- अपने बॉयफ्रेंड के लिए 7 रिश्ते ठुकरा चुकी हैं यह जापान की यह प्रिंसेस, अब करेंगी ‘आम लड़के’ से शादी
- जापानी राजकुमारी ने प्यार के लिए छोड़ा राजघराना, आम लड़के से करेंगी शादी
लीक हुआ महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार का प्लान, शाही परिवार में हड़कंप
लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किस तरह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, इसके लिए तैयार किया गया प्लान लीक होने से शाही परिवार में हड़कंप मच गया। अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 10 दिन तक चलेगा और उन्हें प्रिंस फिलिप के बगल में दफनाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसको 'ऑपरेशन लंदन ब्रिज' नाम दिया गया है। 95 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है। वह ब्रिटिश इतिहास में सबसे अधिक उम्र की महारानी हैं।
शुक्रवार को लीक हुए दस्तावेजों में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद बड़े स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की योजना की जानकारी सामने आई है। महारानी के निधन के 10 मिनट बाद व्हाइटहॉल के झंटे आधे झुका दिए जाएंगे। प्रिंस चार्ल्स टीवी पर जनता को संबोधित करेंगे और ब्रिटेन के दौरे पर निकल जाएंगे।
योजना के अनुसार, 3 दिन तक महारानी का पार्थिव शरीर संसद में रखा जाएगा। यहां पर देश विदेश के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। स्थानीय लोग भी उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
भीड़ और अराजकता से निपटने के लिए एक विस्तृत सुरक्षा ऑपरेशन की योजना तैयार की गई है। साथ ही लंदन में खाने पीने के सामान की कोई कमी ना हो इसके लिए अलग से योजना बनाई गई है।
स्वस्थ महारानी के अंतिम संस्कार की योजना लीक होने के बाद शाही परिवार में हड़कंप की स्थिति है। सरकार की भी भारी फजीहत हो रही है। सरकार और प्रशासन दोनों हैरान है और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि मामले पर किस तरह खेद प्रकट किया जाए।
