• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Paris Museums Close Doors As Seine Peaks
Written By
Last Updated :पेरिस , शनिवार, 4 जून 2016 (09:35 IST)

सीन नदी उफान पर, पेरिस में संग्रहालय बंद

सीन नदी उफान पर, पेरिस में संग्रहालय बंद - Paris Museums Close Doors As Seine Peaks
पेरिस। मूसलाधार बारिश के कारण पिछले तीन दशकों में सीन नदी में जलस्तर शीर्ष पर पहुंचने के साथ मूल्यवान कलाकृतियों को बचाने के लिए पेरिस के विश्वविख्यात लूव्र और मुसी डी ओरसे संग्रहालयों को शुक्रवार को बंद कर दिया गया। 
पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण यूरोप में बाढ़ में कम से 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अपने घरों में फंस गए जिसके कारण बचावकर्मियों को नदी की तरह बन गई सड़कों पर जीवनरक्षक नौकाएं उतारना पड़ीं।
 
पेरिस के निवासियों से सीन नदी से दूर रहने को कहा गया। नदी का दायरा बढ़ गया है और इसके शुक्रवार को छह मीटर की उंचाई तक पहुंचने की आशंका है। जर्मनी में दो तथा रोमानिया में दो लोगों की मौत हो गई। बेल्जियम में भी एक व्यक्ति बाढ़ की चपेट में आ गया।
 
फ्रांस की पर्यावरण मंत्री सेगोलीन रोयल ने कहा कि मध्य फ्रांस के गांवों में पानी का स्तर घटने से और शवों के मिलने की आशंका है। लूव्र और मुसी डी ओरसे में कुल मिलाकर हर साल 1.25 करोड़ दर्शक आते हैं। संग्रहालय के दरवाजों को कल बंद कर दिया गया और भूतल पर स्थित कलाकृतियों को उपरी तल पर ले जाया गया। (भाषा)