1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistani Defence Minister inaugurates a fake pizza store
Last Modified: इस्लामाबाद , बुधवार, 21 जनवरी 2026 (23:38 IST)

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने फर्जी पिज्जा हट का उद्घाटन किया, सोशल मीडिया पर बना मजाक

Pakistani Defence Minister inaugurates a fake pizza store
पाकिस्तान के नेता-मंत्री अपनी हरकतों से चर्चाओं में रहते हैं। ऐसा एक वाकया पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के साथ हुआ। उन्होंने सियालकोट कैंटोनमेंट में पिज्जा हट ब्रांड वाले एक आउटलेट का उद्घाटन किया। वायरल तस्वीरों और वीडियो में ख्वाजा आसिफ सियालकोट कैंटोनमेंट में बने आउटलेट का फीता काटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में कैंची लेकर कैमरे के सामने पोज भी दिया।
 लेकिन कुछ ही घंटों बाद पिज्जा हट कंपनी ने इस आउटलेट को फर्जी बता दिया। सोशल मीडिया पर उद्घाटन की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद पिज्जा हट पाकिस्तान ने बयान जारी कर साफ किया कि इस आउटलेट से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
ये भी पढ़ें
LIVE: ट्रंप नहीं लगाएंगे यूरोपीय देशों पर टैरिफ