1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Pakistan set to boycott T20I World Cup despite hybrid model
Written By WD Sports Desk
Last Modified: मंगलवार, 20 जनवरी 2026 (15:49 IST)

बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान ने भी दिखाई निगाहें, कर सकता है T-20I विश्वकप का बहिष्कार

Bangladesh Cricket Board
बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को आगामी टी-20 विश्वकप के लिए निगाहें दिखाना शुरु कर दिया है। सूत्रों से मिल रही खबर के अनुसार अगर बांग्लादेश भारतीय जमीन पर T-20I विश्वकप खेलने नहीं आता है तो पाकिस्तान इस कप का बहिष्कार कर सकता है।

मीडिया सूत्रों के हवाले से ऐसा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान क्रिकट बोर्ड  और टीम को इस विश्वकप से संबंधित सभी तैयारी स्थगित करने को कहा है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के लिए पहले से ही सारे मैच श्रीलंका में करवाने का प्रस्ताव पास हो गया है। एशिया कप 2023 भी हायब्रिड मॉडल  पर खेला गया था। वहीं चैंपियन्स ट्रॉफी 2025 भी हायब्रिड मॉडल पर खेला गया था। ऐसे में अगर पाकिस्तान फिर से आंख दिखाता है। तो देखना होगा कि वैश्विक संस्था उस पर क्या कार्यवाही करती है।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को और पाकिस्तान को बांग्लादेश के उत्तर का इंतजार है। बांग्लादेश कल यानि कि बुधवार को यह फैसला कर लेगा कि वह विशवकप खेलने भारत आता है या नहीं आता है। 
ये भी पढ़ें
रोहित और कोहली का डिमोशन तय, A+ कॉंट्रेक्ट खत्म करने की ओर BCCI