Latest News Today Live Updates in Hindi : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को धार भोजशाला में वसंत पंचमी मामले में सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने कहा कि हम प्रशासन से कहेंगे कि वहां पूजा और नमाज दोनों का इंतजाम हो। पल पल की जानकारी...
01:07 PM, 22nd Jan
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि धार स्थित भोजशाला में वसंत पंचमी के दिन पूजा और जूमे की नमाज साथ होगी। दोनों पक्ष एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रखें।
12:13 PM, 22nd Jan
धार भोजशाला में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। सीजेआई ने कहा कि वसंत पंचमी पर हिंदू पक्ष सुबह 12 बजे तक और फिर शाम 4 बजे बाद पूजा करे। हिंदू पक्ष ने कहा कि पूजा सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलती है। नमाज शाम 5 बजे बाद होना चाहिए। मुस्लिम पक्ष ने दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज के लिए मांगा समय। मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलील में कहा कि 3 बार वसंत पंचमी शुक्रवार को आ चुकी है।
11:36 AM, 22nd Jan
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े जनकपुरी विकासपुरी हिंसा मामले में सज्जन कुमार को बरी किया है। इस हिंसा मामले मे दो लोगों की मौत हुई थी।
ALSO READ: 1984 सिख विरोधी दंगे : जनकपुरी विकासपुरी हिंसा मामले में सज्जन कुमार बरी
07:36 AM, 22nd Jan
-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा कि अब वे डेनमार्क समेत किसी भी यूरोपीय देश पर ग्रीनलैंड के मुद्दे को लेकर कोई टैरिफ नहीं लगाएंगे।
-ईरान में प्रदर्शन के दौरान 3117 लोगों की मौत हुई। सरकार ने जारी किया आंकड़ा। मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि इस दौरान 4560 मौतें हुई।
07:34 AM, 22nd Jan
मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में मध्य प्रदेश सरकार ने दावोस में डीपी वर्ल्ड के साथ एक MoU पर साइन किए।